भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, शुरुआती छह दिन में रिकॉर्ड 2.39 लाख सदस्य बने, बुधवार से शुरू होगा महासंपर्क अभियान
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर संगठन पर्व के तहत महासंपर्क अभियान को लेकर पोस्टर लॉन्च कर सभी बूथों के लिए सदस्यता किट जारी किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया, तीन सितंबर से प्रदेश में शुरू हुए इस अभियान में अब तक कुल 2.39 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं। चूंकि अभी तक यह अभियान व्यक्तिगत संपर्क से आगे बढ़ाया जा रहा था और बुधवार से एक सप्ताह का महाजनसंपर्क अभियान शुरू होगा, जिसमें विधानसभा एवं मंडल स्तर के लिए निर्धारित अल्पकालीन विस्तारक, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बूथ स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जाएगा।
कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन की सरकार के काम से राज्य में पार्टी से जुड़ने को लेकर जबरदस्त उत्साह है। लिहाजा, इस सप्ताह हम अभियान के इस महत्वपूर्ण चरण में संगठित रूप से अधिक से अधिक घरों तक पहुंचने वाले हैं। इस दौरान आम लोगों को पार्टी से जोड़ने के साथ संगठन की विचारधारा और सरकार के कामों को भी प्रचारित प्रसारित किया जाएगा।
कहा, अभियान का लक्ष्य स्पष्ट है, पार्टी तो पहले से अधिक संख्या के साथ पुनः विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाना। साथ ही अधिक से अधिक लोगों तक संपर्क कर संगठन के विचारों एवं सरकार के उपलब्धियां को पहुंचाना। सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक कुलदीप कुमार ने बताया, प्रदेश के सभी 11,729 बूथों पर सदस्यता किट भेजी गई है। किट में केंद्र एवं राज्य सरकार के कामकाज और पार्टी के विचारों से संबंधित प्रपत्र संग ऑफलाइन सदस्यता फॉर्म एवं स्टीकर दिया गया है।
बताया, फॉर्म से उन तमाम लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा जिनके पास मोबाइल नंबर नहीं होगा। इस चरण में प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 200 परिवारों तक संपर्क कर सदस्य बनाया जाएगा। एक सप्ताह के अभियान में निश्चित किए गए अल्पकालीन विस्तारक सातों दिन जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों के संग अभियान को गति देंगे। अभियान में सभी विधायक और पार्टी पदाधिकारी अपने बूथ पर भी रहेंगे और जो भी बूथ उन्हें दिए गए हैं, वहां पर भी अभियान को गति देने का काम करेंगे।
बताया, पार्टी द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष स्वयं सभी 19 सांगठनिक जिलों में एक-एक बूथ पर प्रवास कर अभियान को गति देने का काम करेंगे। जिसके तहत अभी तक पांच जनपदों में उनका जाना हुआ है और मंगलवार को कोटद्वार से होते हुए पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग जनपदों के बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
ये रहे मौजूद
सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक मुकेश कोली, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी, कमलेश उनियाल, प्रदेश प्रवक्ता सुनीता विद्यार्थी, कमलेश रमन, विशाल गुप्ता आदि।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश