April 24, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो जख्मी

Spread the love

पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला, एक की मौके पर ही हो गई थी मौत
बेबाक दुनिया डेस्क
देहरादून। पौड़ी जिले में शुक्रवार को एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिससे एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने रेस्क्यू कर खाई से घायलों को बाहर निकाला।
पुलिस के मुताबिक, जिले के थलीसैण थाना क्षेत्र के बीरोंखाल के जोगिमणी मोटर मार्ग पर एक कार दोपहर को गहरी खाई में गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे। सूचना पर चौकी प्रभारी बीरोंखाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सभी को 50 मीटर नीचे खाई से रेस्क्यू कर पहाड़ी से सड़क तक लेकर आए।
पुलिस के मुताबिक, 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैजरों पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दोनों का इलाज किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, थालीसैंड क्षेत्र के मतकुंड, पट्टी सांवली निवासी प्रताप सिंह, धुमाकोट थाना क्षेत्र के सिरौली निवासी अनिरुद्ध और थाना थलीसैंण के मातकुंड, पट्टी सांवली निवासी तेजपाल सिंह (51) पौड़ी गढ़वाल कार से जा रहे थे। इस बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तेजपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

Loading

About The Author


Spread the love