February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

टस्कर हाथी की चहलकदमी से हाईवे पर यातायात ठहरा

Spread the love

जंगल से निकल हाईवे पर पहुंचा हाथी, की मस्ती, दर्जनों लोगों ने बनाए वीडियो

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर बुधवार को देर शाम जंगल से निकलकर टस्कर हाथी हाईवे पर आ गया, जिससे काफी देर तक यातायात ठहरा रहा। इस दौरान दर्जनों लोगों ने हाथी के हाईवे पर चहलकदमी करने और जंगल में घुसने का वीडियो बना डाला।

देर शाम लच्छीवाला जंगल से निकलकर एक हाथी मणिमाई मंदिर के पास हाईवे पर आ गया, जिससे यातायात ठहर गया। इस दौरान सड़क पार कर दूसरे छोर के जंगल में घुसने की कोशिश करने लगा। हाईवे पर हाथी के आने की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची, लेकिन तब तक हाथी जंगल में घुस चुका था।

गौरतलब हो कि अक्सर हाथी एक जंगल से निकलकर हाईवे को क्रास कर दूसरे जंगल में जाने के लिए आ जाते हैं, जिससे काफी देर तक हाईवे पर ट्रैफिक थम जाता है। लच्छीवाला वन रेंज के क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल के मुताबिक, बुधवार को देर शाम हाईवे पर हाथी के आने की सूचना पर वनकर्मी पहुंचे, लेकिन तब तक हाथी जंगल के अंदर जा चुका था।

Loading

About The Author


Spread the love