February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

वित्त सेवा सरकार का महत्वपूर्ण अंग : प्रेमचंद

Spread the love

उत्तराखंड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन में गठित हुई नई कार्यकारिणी

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। वित्त सेवा प्रतिष्ठा प्राप्त सेवा है। वित्त विभाग सरकार का महत्वपूर्ण अंग होता हैं, जो वित्तीय अनुशासन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उपरोक्त बात उत्तराखंड वित्त सेवा संघ के 10वें वार्षिक अधिवेशन को राजधानी के राजपुर रोड स्थित एक होटल में संबोधित करते हुए प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कही। इससे पूर्व अधिवेशन का शुभारंभ वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन, सचिव वित्त दिलीप जावलकर, निदेशक कोषागार दिनेश चंद्र लोहनी और उत्तराखंड वित्त सेवा संघ के अध्यक्ष जयपाल सिंह तोमर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ने वित्त सेवा से जुड़े अधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा, प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के चहुँमुखी विकास के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में वित्त विभाग बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वित्तीय अनुशासन को सुदृढ़ शासन की नींव बताते हुए संघ की मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राज्य के विकास में उत्तराखंड वित्त सेवा के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा, बदलते सामाजिक परिदृश्यों के अनुसार अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली तथा नियमों की व्याख्या करनी होगी, ताकि सरकार आम जनमानस की अपेक्षाओं को पूरा कर सके।

इनका हुआ चुनाव

अध्यक्ष जयपाल सिंह तोमर, महासचिव खजान चंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष गढ़वाल मंडल भूपेंद्र प्रसाद कांडपाल, कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार और सचिव प्रशासन शशि सिंह।

ये रहे मौजूद

अपर सचिव मुख्यमंत्री मनमोहन मैनाली, अपर सचिव वित्त अरुणेन्द्र चौहान, गंगा प्रसाद, अमिता जोशी समेत उत्तराखंड वित्त सेवा के अन्य अधिकारी। संचालन वित्त नियंत्रक राजभवन तृप्ति श्रीवास्तव ने किया।

Loading

About The Author


Spread the love