February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

…और एक-दूसरे के बाल खींचे, फिर लात घूंसों की बौझार की

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में छात्राओं के दो गुटों में शुक्रवार को जमकर लात घूंसे चले, जिससे परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया।

ऋषिकेश स्थित पंडित ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर में छात्रसंघ चुनाव का माहौल गरमा गया है। संभावित प्रत्या​शियों की समर्थक छात्राओं के दो गुटों में शुक्रवार को जमकर लात घूंसे चले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में छात्राएं एक दूसरे पर लात-घूंसे चलाते दिख रही हैं।

परिसर में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कई पदों पर दावेदारी कर रहे छात्र नेताओं के समर्थक प्रचार में जुटे ​हुए हैं। शुक्रवार को किसी बात को लेकर इन दावेदारों की समर्थक छात्राओं के दो गुटों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि छात्राओं के दोनों गुट आपस में भिड़ गए और लात घूंसे चलने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद छात्र-छात्राओं ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो में छात्राएं एक-दूसरे के बाल पकड़ते हुए आपस में एक दूसरे को पीट रही हैं। ऋषिकेश परिसर में छात्राओं के बीच संघर्ष का इस तरह का मामला पहली बार देखने को मिला है। छात्राओं की इस लड़ाई की ​शिकायत अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कालेज प्रशासन को नहीं की गई है।

Loading

About The Author


Spread the love