बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। चमोली जिले के बदरीनाथ हाईवे शनिवार को शाम करीब छह बजे सेलंग के समीप लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर आने से अवरुद्ध हो गया।





इस दौरान हाईवे बंद होने से बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे करीब 700 श्रद्धालु फंस गए। वहीं, हाईवे बंद होने पर पुलिस और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को यात्रा पड़ाव जोशीमठ, हेलंग, पीपलकोटी और पाखी में रोक लिया गया है। इन स्थानों पर श्रद्धालुओं को रुकने और खाने के लिए लॉज व रेस्टोरेंट में व्यवस्था की गई है।
इस बाबत देर शाम चमोली जिले के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया, जिले में लगातार हो रही बारिश से हाईवे पर काफी संख्या में बोल्डर और मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। हाईवे को खोलने के लिए संबंधित एजेंसियों के लोग लगे हुए हैं। बताया, देर रात तक हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश