February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बदरी-केदार में विशेष पूजा

Spread the love

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विशेष पूजा अर्चना की गई

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने बदरी-केदारनाथ धाम सहित अधीनस्थ मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और हवन किया गया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और देश की सुख-समृद्धि एवं श्रीवृद्धि की कामना की है। इस बाबत बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया, बदरीनाथ में रावल, आचार्य व वेदपाठियों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के नाम गोत्र से बदरीनाथ धाम में महाभिषेक पूजा और केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य, अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

उधर, उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री और गंगोत्री धाम प्रधानमंत्री में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष पूजा अर्चना की गई। पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल के नेतृत्व में मोदी की लंबी आयु की कामना की गई। उधर, टिहरी जिला मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से इस अवसर पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

केंद्र सरकार ने 100 दिन के कार्यकाल में किए ऐतिहासिक कार्य : भट्ट

पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा, सौ दिन के कार्यकाल में पीएम मोदी ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। तीन लाख करोड़ की परियोजना, 25 हजार गांवों के लिए 62,500 किमी सड़क, आठ राष्ट्रीय कॉरिडोर, लद्दाख में हिमाचल से जोड़ने वाली सुरंग की आधारशिला रखी। कई नई मेट्रो रेल का शिलान्यास के साथ ही किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त के रूप में जारी करते हुए अब तक तीन लाख करोड़ वितरित किए हैं। इस मौके पर विधायक किशोर उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल आदि मौजूद रहे।

यहां भी की गई पूजा

ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, नृसिंह मंदिर जोशीमठ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर,तृतीय केदार तुंगनाथ, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी सिद्धपीठ कालीमठ आदि।

Loading

About The Author


Spread the love