उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दी पत्रकारों को जानकारी
बोले, औली का मास्टर प्लान बनेगा और जोशीमठ पालिका संग होगा एमओयू
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड का विश्व प्रसिद्ध औली हिम क्रीड़ा केंद्र को विकसित किया जाएगा और इसे फ्रांस के शहर सीवरी की तरह बनाया जाएगा। इस बाबत सीवरी के मेयर से बातचीत चल रही है।
यह बात उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि चमोली जिले में स्थित औली हिम क्रीड़ा केंद्र को नया स्वरूप प्रदान करने के लिए इसका एक मास्टर प्लान प्रदेश की धामी सरकार तैयार करा रही है। बताया कि औली को फ्रांस के शहर सीवरी की तर्ज पर बनाया जाएगा।
बताया कि इसके लिए फ्रांस के शहर सीवरी के मेयर और जोशीमठ के पालिका अध्यक्ष के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) भी किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने अपने से संबंधित विभागों की उपलब्धियों का बखान भी किया। कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को उनका विभाग धरातल पर लागू करा रहा है और इस पर तेजी से काम भी हो रहा है। इस मौके पर कई भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।


![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश