February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

राज्य कार्यकारी समिति के कई सभी प्रोजेक्ट पर सीएस का अनुमोदन

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र (यूएलएमएमसी) की द्वितीय संचालक निकाय की बैठक में राज्य आपदा शमन निधि के तहत राज्य कार्यकारी समिति द्वारा अनुमोदित सभी प्रोजेक्ट, ग्रुप इंश्योरेन्स पाॅलिसी, कई पदों पर भर्ती जैसे बिंदुओं पर अनुमोदन दिया।

मुख्य सचिव ने एसडीएमएफ (राज्य आपदा शमन निधि) के तहत राज्य कार्यकारी समिति द्वारा अनुमोदित उत्तरकाशी, मसूरी, गोपेश्वर, अल्मोड़ा तथा नैनीताल में लिडार सर्वे, नैनीताल शहर के टाॅपोग्राफी सर्वे, भू अन्वेषण, भू-तकनीकी अन्वेषण, बहुगुणा नगर कर्णप्रयाग में भू-अन्वेषण, भू-तकनीकी अन्वेषण, भू-भौतिकीय अन्वेषण हेतु कन्सलटेन्सी फर्म की नियुक्ति, मनसा देवी पहाड़ी हरिद्वार में बाई पास रोड के स्लोप स्टेबलाइजेशन के अन्वेषण व न्यूनीकरण कार्यों के लिए डीपीआर जैसे कई प्रोजेक्ट पर अनुमोदन दिया।

मुख्य सचिव रतूड़ी ने यूएलएमएमसी कार्मिकों हेतु सावधि दुर्घटना बीमा योजना पर भी अनुमोदन दिया। इस मौके पर सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, विनोद कुमार सुमन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Loading

About The Author


Spread the love