February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

टिहरी : ततैयों ने ले ली बाप-बेटे की जान

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। जंगल में जानवरों को चारा खिलाने गए टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक के तुनेटा गांव निवासी पिता-पुत्र पर ततैयों ने हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। बाद में दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।

तुनेटा गांव निवासी सुंदरलाल (47) अपने आठ वर्ष के बेटे अभिषेक के साथ जंगल जानवर को चारा खिलाने गए थे। इस बीच ततैयों के झुंड ने दोनों के ऊपर हमला बोल दिया। सुंदरलाल बेटे को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गए, लेकिन ततैयों का हमला जारी रहा, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों के ततैयों के हमले से घायल होने की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली, तो गांव वाले मौके पर पहुंचे और उप जिला चिकित्सालय मसूरी लाए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का उपचार किया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। ग्राम प्रधान के मुताबिक, सुंदरलाल ही घर का भरण पोषण करते थे। मांग की कि वन विभाग द्वारा परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। उधर, वन विभाग के अफसरों का कहना है कि जो भी परिवार की सहायता होगी की जाएगी।

Loading

About The Author


Spread the love