सेना के वाहन में 10 जवान सवार थे, शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ दर्दनाक हादसा
गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई ने दुख जताया
बेबाक दुनिया डेस्क
नई दिल्ली। लद्दाख के लेह जिले में शनिवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में सेना के जवानों को ले जा रहा सैन्य वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे नौ जवान बलिदान हो गए। एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसका सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उधर, दुखद हादसे पर देश के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गहरा दुख जताया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सेना के जवान लेह से न्योमा जा रहे थे। इस दौरान दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के क्यारी के पास सैन्य वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया।
इस बाबत लेह जिले के पुलिस मुखिया पीडी नित्या ने बताया, सैन्य वाहन में दस जवान सवार थे। सभी जवान लेह से न्योमा की ओर जा रहे थे। बताया, दर्दनाक हादसा शनिवार को शाम करीब साढ़े चार बजे दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के क्यारी में हुआ। बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया, जिससे वाहन गहरी खाई में गिर गया।
बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सभी घायल जवानों को एंबुलेस से सेना के अस्पताल ले गई, जहां आठ जवानों को डॉक्टरों ने बलिदानी घोषित कर दिया, जबकि एक जवान इलाज के दौरान बलिदान हुआ। वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल जवान का डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सेना के नौ जवानों के बलिदान होने पर गहरा दुख जताया है।
शाह ने अपने शोक संदेश में कहा, हादसे की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। इस हादसे ने हमारे बहादुर और जांबाज जवानों को खो दिया है। कहा, दुख की इस घड़ी में पूरा देश जवानों के परिजनों के साथ खड़ा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की मैं कामना करता हूं।
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा, लद्दाख के लेह में नौ जवानों के बलिदान से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। कहा, देश जवानों के अनुकरणीय योगदान को कभी भुला नहीं सकता है। कहा, घायल जवानों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश