April 23, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

फिल्म स्टार रितिक रोशन पहुंचे देहरादून, प्रशंसकों की भीड़ से घिरे

Spread the love

ज्वेलरी शॉप का उद्घाटन करने के लिए राजधानी देहरादून आए हैं फिल्म स्टार

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। रविवार को दोपहर बाद फिल्म स्टार रितिक रोशन विशेष चार्टर्ड विमान से जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचे। इस दौरान एयर पोर्ट में उन्होंने प्रशंसकों संग जहां सेल्फी ली, वहीं फोटो भी खिंचवाए। शाम को वो मुंबई वापस चले गए।
दोपहर बाद करीब तीन बजे रोशन विशेष चार्टर्ड विमान से हवाई पट्टी पहुंचे। इस दौरान उनके यहां पहुंचने की भनक लगते ही काफी संख्या में प्रशंसक भी पहुंच गए।
विमान से निकलने के बाद प्रशंसकों ने रितिक रोशन संग फोटो खिंचवाई और सेल्फी भी ली।
इसके बाद रितिक अपने साथियों के साथ कार से राजधानी पहुंचे। यहां पर रितिक ने एक ज्वेलरी शॉप का उद्घाटन किया। शाम को रितिक विशेष चार्टर्ड विमान से मुंबई के लिए रवाना हो गए।

Loading

About The Author


Spread the love