February 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

केंद्रीय राज्य मंत्री ने बदरी-केदार के किए दर्शन

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। बृहस्पतिवार को देर शाम केंद्रीय बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने भगवान बदरीविशाल के जहां दर्शन किए, वहीं शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंच कर बाबा की पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की।

केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर बृहस्पतिवार को देर शाम बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद गुप्तकाशी पहुंची। यहां पर बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। अजेंद्र ने केंद्रीय मंत्री को चारधाम यात्रा को लेकर जानकारी दी।

बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा का बेहतर संचालन हो रहा है। बताया, चारधाम यात्रा नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उधर, शुक्रवार को सुबह केंद्रीय बाल विकास राज्यमंत्री ठाकुर ने केदारनाथ धाम पहुंचीं और बाबा केदार के दर्शन किए।

Loading

About The Author


Spread the love