February 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

हरिद्वार : प्रधान के भाई को बदमाशों ने मारी गोली, हालात गंभीर

Spread the love

गंभीर रूप से घायल को डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया

बेबाक दुनिया ब्यूरो

हरिद्वार। रविवार की देर रात रुड़की क्षेत्र में कार से घर लौट रहे ग्राम प्रधान के भाई को बाइक सवार अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर चंदनपुर गांव के ग्राम प्रधान का भाई नौशाद देर रात रुड़की से घर कार से लौट रहे थे। अंडरपास के पास कार पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
इस दौरान एक गोली नौशाद को लग गई, जिससे वह घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सूचना मिलते ही मंगलोर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी अस्पताल पहुंचे और नौशाद से जानकारी ली।
उधर, डॉक्टरों ने नौशाद को हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी महेश पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि चुनावी रंजिश के एंगल पर भी गहराई से जांच की जा रही है।

Loading

About The Author


Spread the love