February 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

यूपी : ग्रामीणों की पिटाई से चोर की मौत, एक भागा

Spread the love

रविवार की रात ग्राम प्रधान के घर पर दो चोर घुसे थे, ग्रामीणों ने घेर लिया था

बेबाक दुनिया डेस्क

सीतापुर। जिले के एक गांव में ग्राम प्रधान के घर में घुसे दो चोरों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ कर इतना पीटा कि उसकी अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। उधर, चोर की पिटाई करने का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीण लाठी-डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के मुकटिया गांव के प्रधान अखिलेश के घर पर रविवार की रात दो चोर घुसे। चोरों के घुसने की आहट से घर के लोग जाग गए और चोरों को ललकारते हुए दौड़ा लिया।

बताया जाता है कि दोनों चोर पास ही के एक खेत में घुस गए। प्रधान के परिजनों और मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को घेर लिया। इस दौरान ग्रामीणों के हाथ एक चोर लग गया। गुस्साए ग्रामीणों ने उस चोर को इतना पीटा कि उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

मरने वाले चोर का नाम पुलिस ने भोंदू बताया है। वहीं, भीड़ का फायदा उठाकर एक भागने में सफल रहा। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस बाबत एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। उनके मुताबिक, घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीण चोर को डंडों से पीटते दिखाई पड़ रहे हैं।

Loading

About The Author


Spread the love