April 17, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

चंद्रयान-3 ने चांद पर पहुंच रचा इतिहास

Spread the love

दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बना, झूम उठा पूरा भारत

मोदी भी ऐतिहासिक क्षण के भागीदार बने, बोले- अब आदित्य-वन होगा लांच

बेबाक दुनिया ब्यूरो

नई दिल्ली। आखिरकार चंद्रयान-2 की विफलता के बाद भारत का चंद्रयान-3 इतिहास रचते हुए चंद्रमा पर सफलता पूर्वक उतर गया। उधर, दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए इसरो के आगे के मिशनों का भी एलान किया।

खुशी से गदगद मोदी ने लैंडिंग होते ही तिरंगे को काफी देर तक लहराते रहे। उधर, देश की विपक्षी पार्टियों के नेताओं समेत पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने भी देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। वहीं, चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम ने ठीक 6.04 बजे शाम को जैसे ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड हुआ, वैसे ही इसरो के वैज्ञानिकों संग पूरा देश गहरे जश्न में डूब गया।

दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स सम्मेलन में भाग ले रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने, वहीं भारत पहला देश बन गया, जिसने इस ध्रुव पर अपने यान को उतारा है। अमेरिका और ब्रिटेन ने भी बधाई दी है।

इस मौके पर देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो मुखिया एस सोमनाथ और उनकी टीम को बधाई दी और कहा कि यह पल विकसित भारत के शंखनाद का है। खुशी से गदगद मोदी ने कहा, अब बच्चे कहेंगे चंदा मामा टूर के। कहा, भारत अब चांद में पहुंच गया है।

कहा, यह पल अविष्मरणीय और आश्चर्यचकित करने वाला है। लैंडिंग के सफल जश्न में हर भारतीय पूरे जश्न में डूबा हुआ है। उन्होंने घोषणा की कि इसरो शीघ्र ही सूर्य के लिए भी आदित्य-एल वन को लांच करेगा। कहा, इसके अलावा इसरो के लक्ष्य में शुक्र ग्रह भी है। कहा, यह समय नई ऊर्जा, नई चेतना और नए विश्व का है।

उधर, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर देश के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, क्रिकेटर रोहित शर्मा, विराट कोहली और पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने भी बधाई दी है।

Loading

About The Author


Spread the love