बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। दून फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर वरिष्ठ फोटोग्राफर्स को सम्मानित किया।
एसोसिएशन ने जिन वरिष्ठ फोटोग्राफरों को सम्मानित किया, उन सभी ने देहरादून में फोटोग्राफी की नींव रखी है। एसो. ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर सम्मानित लोगों से केक कटवाकर कार्यक्रम की शुरुआत करवाई।
एसोसिएशन से जुड़े अनिल कुमार प्रजापति ने बताया, सभी वरिष्ठजनों ने एसोसिएशन को आशीर्वाद भी दिया और हमेशा अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित की बात कही। इस मौके पर एसोसिएशन ने सभी का धन्यवाद किया।





![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश