बॉलीवुड एक्टर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया वीडियो, कहा- अजब संयोग हुआ…और आंखों से खुद ही बहने लगे आंसू

बेबाक दुनिया ब्यूरो
महाकुंभ नगर। बुधवार को प्रयागराज के महाकुंभ नगर पहुंचे बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी महाकुंभ में अमृत स्नान कर पुण्य प्राप्त किया। संगम में डुबकी लगाने का एक बहुत ही भावुक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट में डाला, जो दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।
प्रयागराज में महाकुंभ मेले में अमृत स्नान के लिए जहां रोजाना लाखों लोग संगमनगरी पहुंचकर पुण्य की डुबकी लगा रहे, वहीं, बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर भी महाकुंभ पहुंचे और संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान खेर भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू उमड़ पड़े। अनुपम खेर ने महाकुंभ में पहली बार स्नान किया था। इसका एक वीडियो भी इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर किया और कहा, महाकुंभ में डुबकी लगाकर उनकी जिंदगी सफल हो गई है।
लिखा, ‘महाकुंभ में गंगा स्नान करके जीवन सफल हुआ। पहली बार उस स्थान पर पहुंच कर मंत्रों का उच्चारण किए, जहां मां गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम होता है। जिंदगी में पहली बार त्रिवेणी संगम में स्नान किया है। प्रार्थना करते-करते आंसू खुद ही आंखों से बहने लगे। संयोग देखिए! ऐसा ही ठीक एक साल पहले आज ही के दिन अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के दिन हुआ था। सनातन धर्म की जय।’
इस दौरान मीडिया से बातचीत में अनुपम खेर ने महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था की भी जमकर तारीफ की। कहा, प्रयागराज आकर बहुत खुश हूं। यहां की सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ करते हुए इसका श्रेय स्थानीय प्रशासन के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी दिया। गौरतलब हो कि, 22 जनवरी 2024 को जब अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, तब भी बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर भी उसमें शामिल हुए थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश