लंबे समय तक इनामी का पीछा करने के बाद मेरठ पुलिस ने घेरकर एनकाउंटर में मार गिराया
बेबाक दुनिया ब्यूरो
लखनऊ। शनिवार (25 जनवरी) तड़के तीन बजे मेरठ पुलिस ने पांच लोगों की हत्या में वांछित पचास हजार रुपये के इनामी बदमाश नईम उर्फ जमील को मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में मुठभेड़ में मार गिराया।


नईम ने मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके में सौतेले भाई के परिवार के पांच लोगों की नौ जनवरी को हत्या कर दी थी, जिसमें दंपती और उनकी तीन बेटियां शामिल थीं। नईम वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था। गौरतलब हो कि इसी माह की नौ तारीख को मोइन, उसकी पत्नी असमा, बेटियां अफ्सा, अजीजा और अदीबा का शव मेरठ के लिसाड़ी गेट के सुहेल गार्डन स्थित एक घर से बरामद किए गए थे। सभी को बड़ी ही बेरहमी से गला रेतकर मारा गया था।
वारदात के बाद से नईम लगातार भेष बदलकर महाराष्ट्र और दिल्ली सहित कई स्थानों पर छिपता रहा। नईम ने अपने सौतेले भाई राजमिस्त्री मोईन, पत्नी आसमा और उनकी तीन बेटियों की हत्या का मुख्य आरोपी था। अन्य राज्यों में भी उस पर हत्या के मुकदमे दर्ज थे। लगातार मेरठ पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस को शनिवार को तड़के सूचना मिली थी कि नईम समर गार्डन इलाके में दिखा है। इस पर पुलिस ने नईम को घेर लिया तो उसने भागने का प्रयास किया और फायरिंग शुरू कर दिया।
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से नईम घायल हो गया। अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने नईम को मृत घोषित कर दिया। नईम अपने सौतेले भाई राजमिस्त्री मोईन, उसकी पत्नी आसमा और उनकी तीन बेटियों की हत्या का मुख्य आरोपी था। नईम के खिलाफ हत्या, धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर अपराधों के मामले दर्ज थे। पुलिस के मुताबिक, नईम का आपराधिक इतिहास लंबा था, जिसमें दिल्ली और महाराष्ट्र में हत्या और चोरी के कई मामले शामिल थे, जिनमें वह फरार चल रहा था।
इस पर पुलिस ने जाल बिछाया। जब पुलिस ने नईम को घेर लिया तो आरोपी नईम ने भागने का प्रयास किया। इस पर नईम ने पुलिस पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से नईम घायल हो गया। घायल को अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने नईम को मृत घोषित कर दिया। मेरठ के बड़े पुलिस कप्तान विपिन ताड़ा ने बताया, पांच लोगों की हत्या करने वाला नईम शातिर अपराधी था।
बताया, नईम के पास से एक हथियार और कुछ अन्य सामान भी बरामद किया गया है। बताया, मामले की जांच की जा रही है। नईम तांत्रिक के साथ पेशेवर अपराधी था। लोग उसे नईम बाबा के नाम से जानते थे। बताया, नईम दिल्ली और महाराष्ट्र में हत्याएं कर चुका था। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद वह नाम, वेश और जगह बदलने के साथ पत्नियां भी बदल लेता था।
ये था मामला
मेरठ के लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में नौ जनवरी को राजमिस्त्री मोईन, पत्नी आसमा और उनकी तीन बेटियां अफ्सा, अजीजा और अदीबा की पत्थर काटने वाली मशीन से गला काट कर निर्मम हत्या कर दी गई। इसी दिन रात साढ़े आठ बजे मोईनुद्दीन के दो भाई वहां पहुंचे तो मंजर देखकर बिलख पड़े। बेड के पास मोईन और बेड के अंदर बॉक्स में पत्नी आसमा और तीनों बेटियों के रक्तरंजित शव मिले थे।
इनकी हत्या की थी
सौतेले भाई राजमिस्त्री मोईन उर्फ मोईनुद्दीन (52), पत्नी आसमा (45), तीन बेटियां अफ्सा (आठ), अजीजा (चार) और अदीबा (एक)।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश