February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

अगले साल उत्तराखंड में होंगे 38वें राष्ट्रीय खेल

Spread the love

28 जनवरी से 14 फरवरी तक पूरे देश के खिलाड़ी प्रदेश में दिखाएंगे दमखम

राष्ट्रीय खेलों के साथ विंटर नेशनल गेम का आयोजन भी उत्तराखंड में होगा

मुख्यमंत्री ने कहा, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए उत्तराखंड तैयार

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में अगले साल 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होंगे। जहां पूरे देश के खिलाड़ी प्रदेश में दमखम दिखाएंगे। 25 अक्टूबर को प्रस्तावित भारतीय ओलंपिक संघ (आईओएस) की आमसभा में पूरा कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

यह बात बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी ऊषा से भेंट के बाद कही। बताया, राष्ट्रीय खेलों के साथ ही विंटर नेशनल गेम का आयोजन भी उत्तराखंड में किया जाएगा। कहा, यह प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है कि 38वें राष्ट्रीय खेलों की जिम्मेदारी मिली है। इसके लिए उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी ऊषा का आभार जताया।

डॉ. पीटी ऊषा से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जहां आमंत्रित किया, वहीं उनको केदारनाथ मंदिर की एक प्रतिकृति भी भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कहा, 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए उत्तराखंड पूरी तरह से तैयार है। राष्ट्रीय खेलों के लिए राज्य में काफी इन्फ्रास्टक्चर बनकर तैयार है। कहा, देवभूमि में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा।

कहा, जिन राज्यों में पिछले राष्ट्रीय खेल हुए हैं, उनके अनुभवों के आधार पर भी राज्य में और अच्छे तरह से खेलों के आयोजन के लिए कार्य किए जाएंगे। कहा, हमारा प्रयास होगा कि उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन अभी तक हुए राष्ट्रीय खेलों से बेहतर हो। कहा, खेलों की अच्छी व्यवस्था के साथ ही खिलाड़ियों और देशभर से आने वाले लोगों के लिए प्रदेश मेंं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कहा, देवभूमि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल के आयोजन से यहां के लोगों का मनोबल और प्रोत्साहन भी बढ़ेगा। उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से एक अच्छा मंच मिलेगा। हमारे उदीयमान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा एवं स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा भी उपस्थित थे।

Loading

About The Author


Spread the love