मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर बड़े अफसरों की बैठक में आपदा की जानकारी ली
अतिवृष्टि के चलते दो दिन के लिए चारधाम यात्रा भी स्थगित की गई
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर अफसरों की बैठक लेते हुए प्रदेश के कई क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने अफसरों से अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों एवं किए जा रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। बताया कि अतिवृष्टि को देखते हुए दो दिन के लिए फिलहाल चारधाम यात्रा भी स्थगित कर दी गई है।
मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से अपील की कि मौसम के पूर्वानुमान को देखकर ही उत्तराखंड की यात्रा करें। सीएम ने अतिवृष्टि से पौड़ी जिले में हताहत हुए लोगों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
बताया गया कि जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों को शीघ्र उचित उपचार दिलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाय कि अतिवृष्टि से प्रदेश में जहां भी नुकसान हो रहा है, प्रभावितों को मानकों के अनुसार मुआवजा राशि शीघ्र मिल जाय। कहा, अतिवृष्टि से प्रदेश में हुई क्षति का पूरा आकलन किया जाए।
मुख्यमंत्री सभी डीएम से भी अतिवृष्टि से हुए नुकसान, राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारी के संबंध में लगातार जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने सभी डीएम को निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्य में लगे सभी लोग 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें।
बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, डॉ रंजीत सिन्हा, एडीजी एपी अंशुमान, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी एवं अपर सचिव जगदीश चन्द्र कांडपाल आदि उपस्थित थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश