पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अंत्योदय परिवारों को प्रदेश के वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का तोहफा
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उत्तराखंड में अंत्योदय राशन कार्डधारकों के लाभार्थियों के लिए वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को खजाना खोल दिया। अंत्योदय राशन कार्डधारकों को दिए जाने वाले मुख्यमंत्री निशुल्क तीन गैस सिलिंडर योजना को 2027 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी।
वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के मुताबिक, मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत अंत्योदय परिवारों के पुनरुत्थान के लिए मुख्यमंत्री निशुल्क तीन गैस सिलिंडर देने संबंधी योजना को 2022-23 में लागू किया गया था। बताया, योजना इस वर्ष मार्च माह में समाप्त हो गई थी। सरकार ने योजना को अतिमहत्वपूर्ण पाते हुए इसे बढ़ाने का विचार किया। बताया, योजना को वर्ष 2027 तक बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव पर उन्होंने अपना अनुमोदन प्रदान कर दिया है।
कहा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सदैव अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का उत्थान कैसे हो, पर जोर दिया। कहा, पंडितजी अंत्योदय के प्रेरक थे। अपने जीवनकाल में अतिदुर्गम और आर्थिक रूप से कमजोर रहे व्यक्ति के कल्याण के लिए काम किया। कहा, पंडितजी का मानना था कि विकसित, संपन्न और समृद्ध राष्ट्र, समाज की कल्पना अंत्योदय परिवारों के बिना नहीं की जा सकती। इनके कल्याण के लिए सरकारों को योजनाएं बनाकर कार्य करना होगा।
कहा, आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आखिरी छोर तक बैठे व्यक्ति के विकास को लेकर कार्य कर रही है। वहीं, राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार भी पंडितजी के सिद्धांतों को अपनाते हुए दुर्गम क्षेत्रों के अंत्योदय परिवारों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश