February 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

आर्यम महाराज की भविष्यवाणी एकदम सत्य सिद्ध हुई

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। मसूरी के आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन के प्रमुख जगतगुरु प्रो. पुष्पेन्द्र कुमार आर्यम महाराज दुनिया के अकेले ऐसे भविष्यवक्ता सिद्ध हुए, जिनकी चंद्रयान-3 के विषय में महीने भर पहले की गई भविष्यवाणी सत्य हुई है।

भगवान शंकर आश्रम की प्रवक्ता मां यामिनीश्री ने बताया, पूर्व की तरह इस बार भी आर्यम महाराज की भविष्यवाणी एकदम सत्य साबित हुई है। उन्होंने 15 जुलाई को स्विट्ज़रलैंड प्रवास के समय भविष्यवाणी की थी कि चंद्रयान 3 का परीक्षण सफल रहेगा। इन भविष्यवाणियों के साक्ष्य उनके आर्यम यूट्यूब चैनल पर पड़े हैं।

कहा, यही नहीं आर्यम पूरे विश्व के अकेले ऐसे भविष्यदृष्टा बन गए हैं, जिन्होंने सभी वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों को पीछे छोड़ते हुए उपग्रह के कोण और दिशा तक के बारे में एकदम सटीक आकलन लाइव शो में किया था। भारत के ज्योतिषियों और संत समाज ने आर्यम महाराज को सनातन विद्याओं की प्रतिष्ठा हेतु बधाई दी है।

कहा, पूरे विश्व के सात अरब लोगों में आर्यम महाराज अकेले ऐसे धर्मगुरु के रूप में उभरे हैं, जिनकी वाणी में सटीकता समाहित है।

Loading

About The Author


Spread the love