देहरादून के मसूरी में दो, पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में चार की चली गई जान
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। मंगलवार देर शाम उत्तराखंड के देहरादून जिले और पौड़ी गढ़वाल जिले में दो कारें गहरी खाई में गिरने से छह लोगों की जान चली गई।
देहरादून के मसूरी थाना क्षेत्र के सुवा खोली, मसराना के बीच में मसूरी धनोल्टी मार्ग पर कार बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। कार खाई में गिरने की सूचना पर मसूरी थाना प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। साथ ही फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची।
पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम ने गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया और सबसे पहले घायल युवक को अस्पताल भेजा। पुलिस के मुताबिक, कार में युवक की मां और उसके मौसा भी थे। फोर्स ने महिला को भी गंभीर हालत में रेस्क्यू कर सिविल हॉस्पिटल भिजवाया, जबकि टिहरी गढ़वाल के उनियाल गांव निवासी प्यारेलाल का बेटा संदीप उनियाल (42) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
हादसे में घायल महिला रेशमी नौटियाल (52) पत्नी विवेकानंद नौटियाल निवासी धनारी उत्तरकाशी की कम्युनिटी हॉस्पिटल मसूरी में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मृत महिला के बेटे मयंक नौटियाल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।
उधर, पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार क्षेत्र के गुमखाल से अपने घर देवडाली जा रहे पूर्व सैनिक और पूर्व ग्राम प्रधान चंद्रमोहन सिंह बिष्ट, दिनेश बिष्ट, दिनेश का बेटा अतुल बिष्ट और कमल सिंह उर्फ चुन्ना भाई की ऑल्टो कार सारी-देवड़ाली सड़क मार्ग पर मंगलवार शाम गहरी खाई में गिर गई, जिससे चारों लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शव बरामद कर परिजनों को सूचित कर दिया है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश