February 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से कार टकराने से बुलंदशहर के सीओ, पत्नी और गनर जख्मी

Spread the love

बृहस्पतिवार रात 10 बजे हादसा, पत्नी के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे
बेबाक दुनिया डेस्क
हरदोई। लखनऊ जाते समय एक पुलिस क्षेत्राधिकारी की कार सौरिख के पास एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे सीओ, उनकी पत्नी और गनर जख्मी हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के खुर्जा में तैनात सीओ दिलीप सिंह की कार एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से रात करीब 10 बजे टकरा गई। सीओ अपनी पत्नी, गनर और ड्राइवर संग कार से लखनऊ जा रहे थे।
एक्सप्रेस वे से गुजरते समय सौरिख थाना क्षेत्र किमी 141 पर पहुंचे, तो अचानक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे सीओ समेत सभी को मामूली चोटें आई हैं।
यूपीडा की टीम ने एंबुलेंस से सभी घायलों का मौके पर जरूरी इलाज किया। उसके बाद डिवाइडर में फंसी गाड़ी को बाहर निकाला।

Loading

About The Author


Spread the love