February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

एम्स की एमडी परीक्षा में ऑनलाइन नकल कराते पांच गिरफ्तार

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के कांगडा के परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को भेज रहे थे प्रश्नों के जवाब, एम्स के दो डॉक्टर भी शामिल

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस और एसओजी देहात की टीम ने सोमवार को पांच नकल माफिया को एम्स की एमडी परीक्षा में ऑनलाइन नकल कराते दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से तीन टैबलेट, तीन मोबाइल और एक कार समेत अन्य कई चीजें बरामद की गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, पांचों आरोपी हिमाचल प्रदेश के कांगडा के परीक्षा केंद्र में तीन अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्रश्नों के उत्तर भेज नकल करा रहे थे। आरोपियों ने एमडी की परीक्षा में पास कराने के एवज में 50-50 लाख रुपये का सौदा किया था।गिरोह में एम्स ऋषिकेश के दो चिकित्सक भी शामिल हैं। जिन्हें दो-दो लाख रुपये का लालच दिया गया था। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने पत्रकारों को बताया, ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित एम्स की एमडी परीक्षा में नकल माफिया के सक्रिय होने और परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों को नकल कराने की सूचना मिली थी।

बताया, इसके बाद कोतवाली पुलिस और एसओजी देहात की टीम को मामले का राजफाश करने का निर्देश दिया गया। बताया, 19 मई को ऋषिकेश एम्स के नजदीक बैराज रोड पर दिल्ली नंबर की कार में बैठे पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मौके से एमडी परीक्षा में हिमाचल के कांगड़ा स्थित परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन व टैबलेट से उत्तर मुहैया करा रहे थे। बताया, गिरफ्तार आरोपियों में एम्स ऋषिकेश के दो चिकित्सक शामिल हैं, जो अभ्यर्थियों को प्रश्नों के सही उत्तर बताने में मदद कर रहे थे।

एसएसपी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा का अजीत, अमन शिवाच, गौरा, जयंत और पंजाब का वैभव कश्यप है। एसएसपी के मुताबिक, मुख्य आरोपी अजीत ने बताया, प्रत्येक अभ्यर्थी से परीक्षा में पास कराने के एवज में 50 लाख रुपये लिए गए हैं। प्रश्न के उत्तर सॉल्व कराने के लिए एम्स ऋषिकेश के दो डॉक्टरों को दो-दो लाख रुपये में हायर किया गया था।

Loading

About The Author


Spread the love