February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

कंवाश्रम को आध्यात्मिक पर्यटन स्थल बनाएंगे : बलूनी

Spread the love

कोटद्वार पहुंचने पर गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद का लोगों ने किया जोरदार स्वागत

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। शनिवार को गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद अनिल बलूनी के पहली बार कोटद्वार आगमन पर विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण और भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।

अपने स्वागत से अभिभूत सांसद अनिल बलूनी टाटा मोटर्स से पैदल ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ लोगों का आभार जताते हुए झंडाचौक पहुंचे। यहां पर विस अध्यक्ष ने सांसद के सामने कोटद्वार से जयपुर तक रेल सेवा शुरू करने और कंडी मार्ग निर्माण सहित कई विषयों पर ध्यान आकृष्ट करवाया। समर्थन और स्नेह के लिए सांसद बलूनी ने कोटद्वार के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा, वे जनता के इस प्यार का ऋण अपने कार्यों से उतारेंगे। कहा, उनका संकल्प है गढ़वाल लोकसभा विकास की दृष्टि से देश की आदर्श लोकसभा हो।

कोटद्वार के विकास के लिए उन्होंने कंवाश्रम को राष्ट्रीय स्तर का आध्यात्मिक पर्यटन स्थल बनाने का संकल्प दोहराया। कहा, कंडी मार्ग निर्माण की समस्याओं से वाकिफ हैं और इसके निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। सांसद ने रुद्रप्रयाग में हुए हादसे पर दुख जताते हुए कहा, संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से पीड़ितों के साथ है। कहा, जनता से भाजपा सरकार ने जो वादे किए हैं, उनको जल्द धरातल पर उतारा जाएगा।

कहा, समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए बनाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर जनता ने तीसरी बार भरोसा किया है जो ऐतिहासिक है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, विधानसभा संयोजक राजगौरव नौटियाल, भाजपा प्रवक्ता विपिन कैंथोला, पंकज भाटिया, उमेश त्रिपाठी, हरी पुंडीर आदि मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love