February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

कांग्रेस ने सेबी प्रमुख का मांगा इस्तीफा

Spread the love

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने पत्रकारों से कहा, केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था को बेंच दिया है

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। आज सब देश में कह रहे कि अगर अडाणी डूबा तो देश डूब जाएगा।
मामला देश का है। अगर हम गलत हों तो हमें सही कीजिए, अगर वो गलत हों तो हमारा साथ दीजिए।

यह बात शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कही। कहा, मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बेच दिया है। तीन चार उद्योगपति ही देश की अर्थव्यवस्था को चला रहे हैं। कहा, इनमें से एक आज देश का नंबर एक बिजनेसमैन है। आरोप लगाया, सरकारी क्षेत्र के बैंकों को उनके यहां पैसा लगाने को मजबूर किया जाता है। एसबीआई और एलआईसी से पैसा लगवाया गया।

आरोप लगाया, सेबी के जरिए भी अडाणी को बचाने की केंद्र सरकार कोशिश कर रही है। कहा, इससे देश की प्रतिष्ठा खराब होती है। सेबी प्रमुख माधवी पूरी बुच के इस्तीफे की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट से उन पर हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों की नए सिरे से जांच की मांग की। कहा, हम पूछना चाहते हैं कि अगर अडाणी की कंपनी डूबी तो एलआईसी, एसबीआई के पैसे का जिम्मेदार कौन होगा।

कहा, विदेश नीति को दांव पर लगाया गया। झारखंड में अडाणी ने प्लांट लगाया, बिजली बांग्लादेश को बेच रहे हैं। सरकार ने 35 साल की लीज पर श्रीलंका का पोर्ट लिया, लेकिन अडाणी को दे दिया। कहा, अडाणी को जमीन केवल एक रुपये लीज पर दी गई। कहा, एयरपोर्ट सरकार बनाती है और 50 साल की लीज अडाणी को दिए गए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, कांग्रेस सरकार में टाटा और बिरला जैसे बड़े उद्योगपति रहे, लेकिन कभी किसी को ये नहीं लगा कि सरकार का कोई झुकाव है। कहा, आईआईटी को 120 करोड़ रुपये टैक्स का नोटिस जारी हुआ, जबकि एक बाबा की पांच साल जीएसटी माफ की गई है। जनता अब गले गले तक भर गई है।

Loading

About The Author


Spread the love