February 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द करें : धामी

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अफसरों को निर्देश दिए कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए।

अफसरों से कहा, जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित करना है, उनकी सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। कहा, जिन परिवारों को विस्थापन किया जाएगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, सड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किए जाएं।

जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए। गौरतलब हो कि सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एमएलडी पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी।

ये रहे मौजूद

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडेय, एसएन पांडेय, डॉ. आर राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह आदि।

Loading

About The Author


Spread the love