February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

गहरी खाई में गिरा पिकअप, तीन की मौत

Spread the love

मरने वाले तीनों और घायल चालक हिमाचल प्रदेश के रहने वाले

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। विकासनगर से हिमाचल प्रदेश के नेरूवा जा रहा पिकअप वाहन रविवार को देर शाम कालसी थाना क्षेत्र के हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर छिबरौ पावर हाउस के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मरने वाले और घायल सभी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने तीनों शवों और घायल चालक को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने घायल चालक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। कालसी थाना पुलिस के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के नंबर का पिकअप रविवार को शाम करीब छह बजे विकास नगर से हिमाचल प्रदेश के नेरूवा जा रहा था।

वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे। शाम करीब सवा सात बजे छिबरौ पावर हाउस के पास पिकअप 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कालसी थाना पुलिस के मुताबिक, घायल चालक को हायर सेंटर रेफर कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए विकासनगर भेज दिया गया है।

इनकी हुई मौत

कुंवर सिंह निवासी, सेनठा, थाना नेरूवा, हिमाचल प्रदेश, रोहित निवासी नेरूवा, हिमाचल प्रदेश, मनमोहन सिंह निवासी नेरूवा हिमाचल प्रदेश।

ये हुए घायल

सुशील निवासी ग्राम केलारा, थाना नेरूवा हिमाचल प्रदेश। पिकअप चालक

Loading

About The Author


Spread the love