चीन में 20 किमी महिला वाॅक रेस में भारतीय टीम को मिला तीसरा स्थान
बेबाक दुनिया डेस्क
देहरादून। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 20 किमी महिला वॉक रेस में शनिवार को भारतीय टीम ने चीन में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।
चीन के चेगंडू शहर में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 20 किमी महिलाओं की वाॅक रेस में भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीतकर जहां भारत का मान बढ़ाया, वहीं टीम में शामिल उत्तराखंड के चमोली जिले की रहने वाली गोल्डन गर्ल मानसी नेगी ने उत्तराखंड का सीना भी गर्व से चौड़ा कर दिया।
20 किमी महिला वाॅक रेस में चीन को सोना, स्लोवाकिया को चांदी और भारत को कांस्य मिला। इस मौके पर गोल्डन गर्ल मानसी नेगी ने कहा, महिला वाॅक रेस में भारतीय टीम को तीसरा स्थान मिलने पर पूरी टीम बेहद खुश है। मानसी ने टीम का हौसला बढ़ाने और सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश