February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने संभाला सेना प्रमुख का प्रभार

Spread the love

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। थल सेना में उप सेना प्रमुख के रूप में सेवाएं देने वाले जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार को तीसवें सेना प्रमुख के रूप में पदभार संभाल लिया।

उत्तरी सेना के कमांडर के तौर पर जनरल द्विवेदी जम्मू-कश्मीर में आतंकरोधी अभियानों का सफल संचालन कर चुके हैं। इसके अलावा जनरल द्विवेदी को पाकिस्तान और चीन से सटी सीमाओं पर काम करने का भी व्यापक तजुर्बा है। जनरल द्विवेदी ने करीब 40 साल तक सेना की सेवा करने वाले निवर्तमान सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे का स्थान लिया है।

जनरल मनोज पांडे 30 जून को रिटायर हो गए। मध्य प्रदेश के रीवा के सैनिक स्कूल के छात्र रहे जनरल उपेंद्र द्विवेदी 15 दिसंबर 1984 को भारतीय सेना की 18वीं जम्मू-कश्मीर राइफल में शामिल हुए थे। उनको परम विशिष्ट सेवा पदक और अतिथि सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

उधर, निवर्तमान सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे को 30 जून को रिटायर होने के अंतिम दिन विदाई समारोह में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान जनरल पांडे ने दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Loading

About The Author


Spread the love