बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। रविवार को टिहरी जिले में तीन वर्ष के बच्चे को निवाला बनाने वाले गुलदार को वन विभाग ने आदमखोर घोषित करते हुए मारने का हुक्म दिया, वहीं पौड़ी जिले में रविवार शाम जंगल में घास लेने गई महिला पर गुलदार ने हमला बोल जख्मी कर दिया।





टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के हिंदाव पट्टी के पूर्वांल गांव में रविवार को तीन वर्षीय बालक को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया था, इसके बाद वन विभाग ने सोमवार को गुलदार को मारने के आदेश दिए, साथ ही गांव में दो शूटर भी तैनात कर दिए हैं। गौरतलब हो हिंदाव गांव में घर के आंगन में खेल रहे तीन साल के राज को उठाकर गुलदार ने अपना निवाला बना लिया था। बच्चे का शव काफी खोजबीन के बाद सौ मीटर दूर झाड़ियों से बरामद किया गया था।
उधर, पौड़ी जिले के तहसील चौकीसैंण के ग्राम मरखोला की महिला पर जंगल में गुलदार ने हमला कर दिया। महिला के गाल, हाथ व कंधे पर गुलदार के नाखून के निशान हैं। महिला के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। ग्रामीणों ने महिला को पीएससी में भर्ती कराया। उपचार के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। मरखोला गांव की दीपा देवी जंगल में घास लेने गई थी। जहां गुलदार ने हमला कर दिया।
हरिद्वार में करंट से हाथी की मौत
हरिद्वार जिले के सजनपुर पीली गांव में खेत में 11 हजार बोल्ट के बिजली करंट से एक टस्कर हाथी की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, जंगली हाथी लगातार गांव में उत्पात मचा रहे थे। अभी कुछ समय पहले खेत की रखवाली करते समय एक किसान को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया था। श्यामपुर रेंज के रेंजर पंकज ध्यानी के मुताबिक, सजनपुर पीली गांव में खेत मे करंट लगने से एक हाथी की मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर लाइन को शटडाउन कराया। बताया, करंट से हाथी की मौत हो गई है। अभी मामले की जांच की जा रही है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश