उत्तराखंड सरकार अब केंद्र और यूपी की तरह अविवाहित, विधवा, तलाकशुदा पुत्रियों के पारिवारिक पेंशन की मंजूरी पर कर रही विचार
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड सरकार अब भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की तरह अविवाहित, विधवा, तलाकशुदा पुत्रियों के पारिवारिक पेंशन की स्वीकृति देने पर विचार कर रही है।
प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस प्रस्ताव पर अपना अनुमोदन दिया है। वित्त मंत्री ने बताया, प्रदेश की धामी सरकार राज्य के राजकीय कर्मचारी अथवा पेंशनभोगियों की अविवाहित, विधवा, तलाकशुदा बेटियों को पारिवारिक पेंशन की स्वीकृति देने जा रही है।
बताया, ऐसे राजकीय कर्मचारी अथवा पेंशनभोगी जिनकी पुत्री के तलाक की प्रक्रिया उनके जीवित रहते हुए पूर्ण हो जाती है, उन पर पूर्ण रूप से आश्रित होने की दशा में पात्रता पूर्ण करने पर पारिवारिक पेंशन स्वीकृति की जा रही है।
अग्रवाल ने कहा, इस व्यवस्था में ऐसी पुत्रियां भी शामिल होंगी, जिनका अपने माता-पिता के जीवित रहने के दौरान न्यायालय में तलाक की प्रक्रिया शुरू हुई हो और माता-पिता के मृत्यु के बाद तलाक हुआ हो।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश