February 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

दायरा बुग्याल में ग्रामीणों ने खेली दूध-मक्खन की होली

Spread the love

बेबाक दुनिया डेस्क
देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बृहस्पतिवार को प्रसिद्ध दायरा बुग्याल में ग्रामीणों ने दूध और मक्खन की होली खेली। इस दौरान लोगों ने पहाड़ी गीत गाकर जमकर मस्ती की।
उत्तरकाशी में 11 हजार फीट की ऊँचाई पर स्थित दायरा बुग्याल में रैथल, नटीन, क्यार्क आदि समेत पंचगाई पट्टी के लोगों ने पर्यटकों के साथ दूध और मक्खन की होली खेली।
स्थानीय बोली में इसे अंढूड़ी पर्व भी कहा जाता है। लोग अपनी बुग्याल की छानियों में एकत्रित दूध, दही, मट्ठा और मक्खन को वन देवता और स्थानीय देवताओं को चढ़ाने के बाद होली खेलते हैं।
इस वर्ष पहली बार क्षेत्र के आराध्य देव सोमेश्वर देवता की डोली भी इस पर्व में शामिल हुई। इस मौके पर महिलाओं लोक वेशभूषा में रासो तांदी नृत्य भी किया।

Loading

About The Author


Spread the love