February 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

नई टिहरी : पहाड़ी से भूस्खलन होने से दो महिलाओं समेत चार की मौत

Spread the love

मरने वालों में एक युवक और एक मासूम भी शामिल, मलबा हटाने का काम जारी
चंबा पुलिस थाने के पास टैक्सी स्टैंड पार्किंग के पास हादसा, दो वाहन भी दबे

बेबाक दुनिया डेस्क

देहरादून। उत्तराखंड में हो रही मूसलाधार बारिश से पहाड़ खोखले होने लगे हैं, जिससे जहां भूस्खलन जमकर होने लगा है, वहीं भारी मात्रा में मलबा भी गिरने लगा है। सोमवार को नई टिहरी के चंबा थाने के पास पहाड़ी से भूस्खलन हो गया, जिससे दो महिलाओं, एक युवक और एक बच्चे की जान चली गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, टिहरी जिले के चंबा थाने के पास स्थित टैक्सी पार्किंग में दोपहर भारी भूस्खलन हो गया। इस दौरान पहाड़ी से पार्किंग में गिरे मलबे की चपेट में दो वाहन भी आ गए। पहाड़ी से हुए भूस्खलन से पार्किंग में अफरातफरी मच गई।
मलबे में ग्राम जसपुर कंडीसौड़ निवासी पूनम खंडूरी (30), चार माह का एक मासूम और सरस्वती देवी (35) और प्रकाश (30) निवासी ग्राम नवागर सारज्यूला चंबा दब गए। इस दौरान चारों की मौत हो गई।
पुलिस ने चारों शव को निकालकर जिला अस्पताल बोराडी ले जाया गया है। मौके पर अभी भी जेसीबी से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। एसडीआरएफ और पुलिस सहित तमाम एजेंसियां रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं।

Loading

About The Author


Spread the love