कराची से आए परिवार ने बयां की पाकिस्तान की दास्तां
बेबाक दुनिया ब्यूरो
चित्रकूट। पाकिस्तान के कराची से आर्थिक समस्याओं से परेशान होकर दो हिंदू परिवार जिले में पहुंचा और पाकिस्तान के हालात को बयां किया।
पाकिस्तान से आए हिंदू परिवार ने पाकिस्तान के हालात सुनाते हुए आपबीती बताई। हिंदू परिवार को चित्रकूट के समाज सेवी ने शरण दी है। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के संग्रामपुर में शरण लिए हिंदू परिवार के बाबत स्थानीय खुफिया एजेंसी और जिला पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। पाकिस्तान से आए हिंदू परिवार ने दिल्ली एमबीसी में वीजा बढ़ाने का प्रार्थना पत्र दिया है। उधर पुलिस व गुप्तचर एजेंसी ने अपनी देखरेख में संग्रामपुर गांव के पंचायत भवन में ठहराया है।
भवन में आम लोगों की आवाजाही रोककर दोनों गेट पर 15 पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। हिंदू परिवार के सदस्यों के खाने-पीने की जिम्मेदारी गप्रधान को सौंपी गई है। पूरे शनिवार को एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया, परिवार के सभी कागजातों और बयानों को जांच के लिए लखनऊ और दिल्ली कार्यालय में भेजा गया है। बताया, शासन की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तब तक यह परिवार पुलिस की निगरानी में रहेगा।
परिवार के सदस्यों का कहना है कि वह वीजा लेकर पाकिस्तान से दो माह पूर्व दिल्ली आए थे। पाकिस्तान में रोजगार का संकट होने और महंगाई से भारत आए हैं और भारत में बसना चाहते हैं। फिलहाल उन्होंने वीजा की अवधि बढ़ाने के लिए उच्चायुक्त में प्रार्थनापत्र दिया है। उधर, पूरे मामले में हिंदू परिवार के सदस्यों को दिल्ली से चित्रकूट लाने वाले संग्रामपुर गांव के समाजसेवी कमलेश कुमार पटेल को पुलिस ने 10 घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश