बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के प्रादेशिक कार्यालय देहरादून द्वारा पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में आयोजित दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का बृहस्पतिवार को सांसद अनिल बलूनी ने समापन किया।


विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस नामक प्रदर्शनी कोटद्वार के सरस्वती शिशु मंदिर जानकीनगर में आयोजित की गई थी। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अनिल बलूनी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर केंद्रीय संचार ब्यूरो के अपर महानिदेशक विजय कुमार ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। विभाग द्वारा भाषण, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विजयी प्रतिभागियों को सांसद ने पुरस्कृत किया।
ये रहे मौजूद
गजेंद्र मोहन घसमाना पूर्व कैप्टन, डॉक्टर कुसुम खत्री, शिवराज बडोला, राकेश चमोली, गौरव नौटियाल आदि।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश