केंद्रीय गृह मंत्री ने विपक्ष पर आरक्षण के नाम पर लोगों को बरगलाने और झूठ बोलने का लगाया आरोप
कहा, मोदी सरकार ने 12 करोड़ से ज्यादा शौचालयों का निर्माण किया और चार करोड़ से ज्यादा लोगों को घर दिया
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में कोटद्वार में हुई जनसभा में कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों पर आरक्षण के नाम पर देश की जनता को बरगलाने और झूठ बोलने का आरोप लगाया।
कहा, विपक्षी पार्टियों के नेता कहते हैं कि अबकी मोदी की सरकार फिर आ गई तो देश से आरक्षण खत्म कर देगी। कहा, आखिर क्यों झूठ बोल रहे हो, 10 साल से हमारे पास पूर्ण बहुमत है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरक्षण के सबसे बड़े समर्थक हैं। कहा, यह मोदी की ही सरकार थी, जिसने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाया और ट्रिपल तलाक को समाप्त कर दिया। कहा, नरेंद्र मोदी ने 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय का निर्माण किया और चार करोड़ से ज्यादा लोगों को अपना घर दिया।







कहा, अभी तीन करोड़ लोगों को और घर मिलेगा। कहा, उत्तराखंड संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव और जुड़ाव है। कहा, अनिल बलूनी को यहां से जितवाकर संसद भेज दो। बलूनी क्षेत्र के विकास के लिए पहले भी तत्पर रहे हैं और जीतने के बाद और भी तत्पर रहेंगे। कहा, उत्तराखंडवासियों को कभी नहीं भूलना चाहिए कि राज्य की रचना अटल जी की सरकार ने किया था और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसको संवारने का काम कर रहे हैं।
विपक्षी दलों के लोगों के भारी संख्या में भाजपा में आने का जिक्र करते हुए कहा, कांग्रेस छोड़ने की होड़ लगी है। भाजपा अगर सारे लोगों को लेना शुरू करें तो कांग्रेस में शायद ऑफिस के अलावा कुछ और नहीं बचेगा। कहा, देश की सुरक्षा और निर्माण में गढ़वाल का बड़ा योगदान है। हमारे महत्वपूर्ण तीर्थस्थल भी यहीं पर स्थित है, लिहाजा कमल के निशान पर बटन दबाकर मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं।
‘पांच सौ साल बाद प्रभु श्रीराम भव्य मंदिर में मनाएंगे जन्मदिन’
कहा, कल रामनवमी है और 500 साल बाद भगवान श्रीराम भव्य मंदिर में अपना जन्मदिन मनाएंगे। कहा, हमें गर्व है कि हमने अपने जीवनकाल में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को देखा। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, कांग्रेस ने तो भगवान श्रीराम के अस्तित्व को ही नकार दिया था। ये तो बुलाने के बाद भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं आए। इस दौरान शाह ने 10 साल के कार्यकाल में मोदी सरकार द्वारा उत्तराखंड में किए गए विकास कार्यों को एक-एक कर गिनाया।
ये रहे मौजूद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, रेनू, दिलीप सिंह रावत, आदित्य कोठारी, हेमंत त्रिवेदी, वीरेंद्र रावत और शैलेंद्र रावत आदि।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश