भगवान बदरीनाथ के कपाट पूरे विधि विधान के साथ 12 मई को सुबह छह बजे खोले जाएंगे
पांडुकेश्वर से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुई कुवेर और उद्धव की डोली धाम पहुंच गई
बेबाक दुनिया ब्यूरो
बदरीनाथ (चमोली)। भगवान बदरीनाथ के कपाट छह माह के लिए 12 मई रविवार को सुबह छह बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।






कपाटोद्घाटन की पूर्व संध्या पर भव्य रूप से लाइटों से सजाए गए मंदिर की छटा जहां देखते बन रही थी, वहीं करीब 15 क्विंटल फूलों से भव्य तरीके से भी मंदिर को सजाया गया है। उधर, पांडुकेश्वर से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुई कुवेर और उद्धव की डोली धाम पहुंच गई।
वहीं, जोशीमठ नरसिंह मंदिर में वैदिक पूजा संपन्न होने के बाद शंकराचार्य की प्राचीन गद्दी भी बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गई है। इसके साथ ही गाडू घड़ा भी धाम के लिए रवाना हो गया। गद्दी और बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल पांडुकेश्वर में रात्रि विश्राम के बाद 12 मई को बदरीनाथ धाम पहुंचकर पूजा अर्चना के बाद विधिवत धाम के कपाट खोलेंगे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश