February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

बाबा केदार के दर्शन कर सीएम ने किया पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। बुधवार को सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान केदारनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक किया। बाबा के दर्शन के बाद सीएम यात्रा व्यवस्थाओं एवं पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया और केदारनाथ यात्रा के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर पुजारी शिवशंकर लिंग, समन्वयक आरसी तिवारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रमोद बगवाड़ी, प्रदीप सेमवाल, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी सहित तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love