दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने पहाड़ी गीत ठंडो रे ठंडो… गुनगुना जनता से बलूनी के पक्ष में मांगा वोट
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। कांग्रेस के राज में रामलला टेंट में रहते थे, लेकिन केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद रामलला भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान होकर आज भव्य मंदिर में अपना जन्मोत्सव भी मना रहे हैं।
उपरोक्त बात बुधवार को ऋषिकेश के मुनिकीरेती क्षेत्र स्थित शीशमझाड़ी में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली प्रदेश के पूर्व भाजपा अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने कही। इस दौरान उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान भी किया। रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं लोगों को देते हुए कहा, अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनाने में सबसे बड़ा योगदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार को वोट देने वाली जनता का है।



इस दौरान उन्होंने राम मंदिर निर्माण का श्रेय भाजपा समर्थित जनता को दिया है। कहा, अनिल बलूनी को लोकसभा भेजने के बाद गढ़वाल की जनता को विकास के लिए सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस मौके पर उन्होंने कुछ स्वरचित गाने गुनगुनाकर जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की।
उन्होंने गढ़वाल का लोकप्रिय गीत ठंडो रे ठंडो…भी गुनगुनाया और जनता से भी इसे दोहराने को कहा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कृषि उत्पादन एवं मंडी समिति ऋषिकेश के अध्यक्ष विनोद कुकरेती, मुनिकीरेती के पूर्व पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, नरेंद्रनगर ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, शंभू पासवान, इंदिरा आर्य, कविता शाह, वीना जोशी, राजेंद्र थलवाल, भगवती काला, प्रेमदत्त सेमवाल, नवीन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश