सात जिलों में हुई मॉक ड्रिल, उत्तराखंड की मुख्य सचिव ने भी व्यवस्था परखी
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। चारधाम यात्रा के मद्देनजर बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के सात जिलों में मॉक ड्रिल कर व्यवस्थाओं को परखा गया। प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आपातकालीन परिचालन केंद्र सचिवालय परिसर में मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया।




उधर, राजधानी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड पर मॉक ड्रिल के संबंध में प्रधानाचार्य प्रेमलता बौड़ाई से एनडीएमए के वरिष्ठ सलाहकार मेजर जनरल सुधीर बहल (सेनि) और अन्य अधिकारियों ने बातचीत की। गौरतलब हो कि एनडीएमए (राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के संयुक्त प्रयासों से मॉक ड्रिल आयोजित की गई।




इस मौके पर मुख्य सचिव ने कहा, आगामी चारधाम यात्रा की आपदा प्रबंधन की दृष्टि से तैयारियों को लेकर एनडीएमए और यूएसडीएमए की मॉक ड्रिल सराहनीय प्रयास है। कहा, इस ड्रिल का उद्देश्य चारधाम यात्रा की तैयारियों को पुख्ता करना है, ताकि यात्रा में किसी तरह का व्यवधान न आए और हादसों में जान-माल के नुकसान को कम से कम किया जा सके।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश