February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

यमुनोत्री धाम के 10 मई को खुलेंगे कपाट

Spread the love

शुक्रवार को यमुना की डोली खरशालीगांव गांव स्थित यमुना मंदिर से धाम के लिए होगी रवाना फिर खुलेंगे कपाट

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम के कपाट शुक्रवार 10 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खोले जाएंगे।

इससे पहले शुक्रवार को सुबह 6.29 बजे प्रातः मां यमुना की डोली खरशालीगांव गांव में स्थित यमुना मंदिर से स्थानीय वाद्ययंत्रों के साथ यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी और विशेष पूजा अर्चना और अभिषेक के बाद 10.29 पर मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

खरशालीगांव मां यमुना के भाई शनिदेव महाराज की डोली भी अपनी बहन को विदा करने यमुनोत्री धाम जाएगी। यमुनोत्री धाम से मां यमुना के पुजारी राहुल उनियाल ने बताया, धाम में मंदिर को फूलों से सजाया गया है। उधर, खरशालीगांव स्थित यमुना मंदिर को फूलों से सजाया गया। मां यमुना के मायके वालों ने मां यमुना की विदाई की तैयारी कर ली है।

Loading

About The Author


Spread the love