बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड के चार धामों में से एक उत्तरकाशी जिले में स्थित मां यमुनोत्री धाम के कपाट इस बार 10 मई 2024 को सुबह 10.29 बजे पूरे विधि विधान और पूजा अर्चना के बाद रोहिणी नक्षत्र पर खोले जाएंगे।


रविवार को मां यमुना के अवतरण दिवस पर चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थधाम यमुनोत्री के कपाट खोलने की तिथि और समय पुरोहित समाज की बैठक में घोषित की गई। धाम के पुजारी मनमोहन उनियाल और पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया, इस बार धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 10 मई 2024 को 10.29 बजे रोहिणी नक्षत्र पर खोले जाएंगे।
बताया, सबसे पहले मां यमुना की डोली खरशालीगांव से सुबह 6.15 बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। बताया, मां यमुना के भाई शनिदेव महाराज भी अपनी बहन को विदा करने यमुनोत्री धाम तक साथ में जाएंगे। इस मौके पर मंदिर के सुरेश उनियाल, सच्चिदानंद उनियाल विपिन, भागेश्वर उनियाल, शीतकालीन पुजारी अरुण उनियाल और नरेश उनियाल आदि मौजूद थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश