February 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

युवा महोत्सव के लिए 72 सदस्यीय दल रवाना

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नई दिल्ली में होने वाले 28वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को उत्तराखंड से 72 युवाओं का दल रवाना हो गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने दल की बस को रवाना किया। राष्ट्रीय स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में 10 जनवरी से 12 जनवरी तक होना है। इस दौरान कई सांस्कृतिक और बौद्धिक आयोजन किए जाएंगे। इसमें देश के सभी प्रदेशों की टीमें शामिल हो रही हैं।

इसमें शिरकत करने के लिए उत्तराखंड से 72 प्रतिभाशाली युवाओं की टीम दिल्ली गई है। युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने बताया, टीम में संगीत, लोक नृत्य, लेखन, डिबेट समेत अनेक विधाओं में पारंगत युवा शामिल हैं, जो सांस्कृतिक और बौद्धिक आयोजनों में हिस्सेदारी करेंगे। कहा, टीम ने युवा महोत्सव के लिए लंबे समय से तैयारी की है। उम्मीद है कि टीम का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन शानदार रहेगा।

मंत्री रेखा आर्या ने टीम को बेहतर प्रदर्शन करने और आयोजन में पहला स्थान हासिल करने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विशेष सचिव अमित सिन्हा, एसके जयराज, अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love