हाईस्कूल में पूरे प्रदेश में सीतापुर की प्राची निगम और इंटर में सीतापुर के ही शुभम वर्मा अव्वल
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा रिजल्ट में सीतापुर जिले के 45 स्टूडेंट्स बने टॉपर
बेबाक दुनिया ब्यूरो
लखनऊ। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 15 दिन में संपन्न कराने के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने करीब 40 दिन बाद 20 अप्रैल को परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में सीतापुर जिले की प्राची निगम जहां पूरे प्रदेश में अव्वल रहीं, वहीं इंटर में सीतापुर जिले के ही शुभम वर्मा ने बाजी मारी। गौरतलब हो कि यूपी बोर्ड 2024 की परीक्षाएं 22 फरवरी से नौ मार्च के बीच आयोजित की गई थी। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 20 अप्रैल शनिवार को दोपहर बाद 2:00 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षा सचिव दिव्या विकास शुक्ला ने जारी किया।
बोर्ड परीक्षा में इस बार इंटरमीडिएट में जहां कुल 82.60 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए, जबकि हाईस्कूल की परीक्षा में 89.55 प्रतिशत छात्र पास हुए। हाईस्कूल टॉप-5 में जहां सीतापुर की प्राची निगम अव्वल रहीं, वहीं पूरे प्रदेश में दूसरे नंबर पर फतेहपुर की दीपिका सोनकर रहीं। दीपिका ने 98.33 प्रतिशत अंक हासिल किए। तीसरी रैंक भी सीतापुर की नव्या सिंह के खाते में गई, जबकि चौथे नंबर पर सीतापुर की ही स्वाति सिंह रहीं, जिन्होंने 98 फीसदी अंक हासिल किए।
प्रदेश में पांचवें स्थान पर जालौन की दीपांशी सिंह सेंगर रहीं, जिन्होंने 98 फीसदी अंक हासिल किए। इसके बाद प्रतापगढ़ के अर्पित तिवारी (98), सीतापुर की वैष्णवी (97.83) और जालौन की ही इशिका ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किए। उधर, इंटरमीडिएट के प्रदेश के टॉप-5 छात्रों में सीतापुर के शुभम वर्मा ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि दूसरे स्थान पर सीता बाल विद्या मंदिर मोहम्मदाबाद, सीतापुर के राज वर्मा 97.60 और सीतापुर के ही प्रकाश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की कशिश मौर्य 97.60 दूसरे स्थान पर रहीं।
वहीं, शीतल वर्मा, पलक मौर्या, साधना मौर्या, अनुभव शुक्ला भी इनके पीछे रहे। हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 55 लाख छात्रों ने फॉर्म भरा था। इंटरमीडिएट में कुल 82.60 फीसदी छात्र पास हुए, जबकि हाई स्कूल में 89.55 प्रतिशत छात्र पास हुए। यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में रजिस्टर्ड छात्रों की संख्या 29,47,311 और इंटर में 25,77,997 थी। पिछले साल यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल को हाईस्कूल और इंटर दोनों परिणाम घोषित किए थे। इस बार पांच दिन पहले परिणाम जारी कर दिया।
हाईस्कूल-इंटर के प्रदेश टॉपर एक ही स्कूल के
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 में 10वीं और 12वीं में प्रदेश में टॉप करने वाले दोनों टॉपर सीतापुर के एक ही स्कूल से हैं। पिछले साल यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परिणाम घोषित किए थे। इस बार पांच दिन पहले परिणाम जारी किया।
यूपी बोर्ड 10वीं के पांच टॉपर्स
रैंक-1-प्राची निगम (600 में 591 अंक)
रैंक-2- दीपिका सोनकर (600 में 590 अंक)
रैंक-3- नाव्या सिंह (98 प्रतिशत)
रैंक-4- स्वाति सिंह (600 में 588 अंक)
रैंक-5- दिपांशी सिंह सेंगर (98%)
‘माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और गुरुजनों को हार्दिक बधाई! आप सभी नए उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम भविष्य हैं। ऐसे ही परिश्रम, लगन और धैर्य के साथ आप सभी जीवन की हर परीक्षा में सफल हों, यही कामना है। मां शारदे की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।’ – योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश