अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर टर्नर स्थित अशोका रिजॉर्ट में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ की ओर से टर्नर रोड स्थित अशोका रिजॉर्ट में योग किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में उद्यमी और स्थानीय लोग परिवार सहित शामिल हुए।





भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राहुल देव दंड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रांत अध्यक्ष विजय सिंह तोमर ने योग का महत्व बताते हुए कहा, योग करने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि योग मन मस्तिष्क भी स्वस्थ रखने में कारगर है। कहा, योग हमारी प्राचीन धरोहर है।
योग के बल पर ही हमारे ऋषि मुनि 100 वर्ष से अधिक आयु तक जीवित रहते थे। आज योग को बढ़ावा देने की बहुत जरूरत है। योग के बल पर भी हम आज विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने सभी से योग को दैनिक जीवनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। योग शिक्षक गोविंद सिंह ने सभी को योग कराया।
ये रहे मौजूद
लघु उद्योग भारती के प्रदेश संरक्षक कैलाश मेलाना, लघु उद्योग भारती प्रांत संपर्क प्रमुख राजेश शर्मा, भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक मधुसूदन बलूनी, लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री राजीव गोयल, राजेश जायसवाल, लघु उद्योग भारती के तकनीकी सलाहकार पीएन यादव आरएसएस दक्षिण महानगर कार्यवाहक बीबी महेंद्र, एनआरआई वीर प्रकाश दत्त, वंदना अमिता जुनेजा, श्रेय जुनेजा, वरुण दंड, अनुराधा शर्मा, रूपा प्रजापति, योगेश कुमार, शिवाजी प्रजापति समय काशी एनक्लेव के लोग मौजूद रहे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश