आठ कंपनियों के हेलिकॉप्टर भरेंगे उड़ान, यात्रा के दूसरे चरण के लिए पहुंची छह कंपनियां
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। रविवार 15 सितंबर से चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ के लिए आठ हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर उड़ान भरेंगे। अभी तक दो कंपनियां गुप्तकाशी और शेरसी से उड़ान भर रही थी।
14 सितंबर को छह हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर केदारघाटी पहुंच भी गए हैं। केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी और रुद्रप्रयाग जिले के जिला पर्यटन राहुल चौबे ने बताया, पवनहंस, क्रिस्टल, थंबी, एरो, आर्यन कंपनी और ग्लोबल वेक्ट्रा कंपनी के हेलिकॉप्टर भी केदारघाटी पहुंच गए हैं।
बताया, इन कंपनियों के हेलिकॉप्टर गुप्तकाशी, मैखंडा, जामू, शेरसी आदि से उड़ान भरेंगे। बताया, ये कंपनियां यात्रा के पहले चरण के पूरा होते ही 20 जून से तीन जुलाई तक वापस चली गईं थी। मानसून सीजन में हिमालयन हेलि और ट्रांस भारत कंपनी के हेलिकॉप्टर अपनी सेवा देते रहे। बताया, 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से अब तक हेलिकॉप्टर से 70 हजार से अधिक यात्री बाबा के धाम पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश