राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) पहले पहुंचे केदारनाथ फिर बदरीनाथ पहुंच किए दोनों धामों के दर्शन
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने रविवार को पहले बाबा केदारनाथ के दरबार फिर बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा का रुद्राभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना कर विश्व एवं जन कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा भी की। राज्यपाल ने धाम को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए सभी से सामूहिक प्रयास करने की अपील की।







एक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे राज्यपाल का जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक विशाखा ने हैलीपैड पर स्वागत किया। मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अभिनंदन करने के बाद राज्यपाल तीर्थ पुरोहित समाज एवं मुख्य पुजारी से मिले। इसके बाद बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर विशेष पूजा अर्चना कर संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना की।
उन्होंने प्रदेश के सतत विकास के लिए भी बाबा केदार से आशीर्वाद मांगा। पूजा अर्चना के बाद राज्यपाल ने मंदिर प्रांगण में खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन कर बाबा के जयकारे भी लगवाए। उन्होंने श्रद्धालुओं से उनकी यात्रा एवं व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। राज्यपाल ने जिलाधिकारी एवं श्रद्धालुओं से वार्ता करते हुए केदारनाथ धाम एवं पूरी यात्रा को प्लास्टिक मुक्त बनाने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी को इस ओर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने डीएम से केदारपुरी में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने उन्हें विभिन्न चरणों में केदार घाटी में चल रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट पेश करते हुए होने वाले कार्यों की जानकारी भी उपलब्ध करवाई। इसके बाद राज्यपाल भगवान बद्रीविशाल के दर्शनों के लिए बदरीनाथ धाम पहुंचे और बदरीविशाल के दर पर शीश नवाजा
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश